बांदा के भाजपा विधायक के भतीजे ने जहर खाकर दी जान

, पिता ने कहा- पुलिस ने प्रताड़ित किया, निष्पक्ष जांच हो





 





बीते शनिवार रात भाजपा विधायक के भतीजे की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


पुलिस ने कहा- मामले की होगी जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा


 

बांदा / सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के भतीजे की संदिग्ध अवस्था में जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने रुपए के लेन-देन के विवाद को लेकर मौरंग कारोबारियों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा- मामले की जांच चल रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, सभी को शामिल करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 


गिरवां थाना इलाके के ग्राम छिबांव निवासी 25 वर्षीय राघवेंद्र भाजपा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के चचेरे भाई दिनेश का बेटा था। मृतक राघवेंद्र के पिता ने बताया- उनके बेटे का शहर के इंद्रानगर के रहने वाले करन परिहार और मैनपुरी निवासी दो मौरंग कारोबारियों से दोस्ती थी। जिनके बीच रूपए के लेनदेन को लेकर शनिवार को विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइंस चौकी पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने राघवेंद्र के साथ गए रिश्तेदारों का असलहा जमा करा लिया और शाम तक न तो असलहा वापस किया और न ही कोई कार्रवाई की। पिता का कहना है कि उनके पुत्र को जहर खिला कर मारा गया है या उसने जहर खाया है, इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही पिता ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है।



अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने कहा- लेनदेन के विवाद में पुलिस ने चौकी बुलाया था। जहां विवाद हुआ। विवाद के दौरान राघवेंद्र ने फायर किया ओर उसे पटककर तोड़ दिया। इसके बाद दोनों तरफ से तहरीर दी गई, लेकिन बाद में समझौते की बात सामने आई। शाम आठ बजकर 28 मिनट पर राघवेंद्र ने करन से बात किया। इसके बाद अचानक पता चला कि, राघवेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसने जहर खा लिया। लेकिन रास्ते में मौत हो गई। जांच चल रही है, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन