महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर पर सुमित्रा महाजन ने कहा- ये राजनीति, इसमें सब कुछ हो सकता है

महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर पर सुमित्रा महाजन ने कहा- ये राजनीति, इसमें सब कुछ हो सकता है



महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने पर पूर्व लोस स्पीकर महाजन ने खुशी जाहिर करते हुए फडणवीस को दी बधाई



  • ताई ने कहा- सरकार को अब किसानों और अन्य समस्याओं को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए


इंदाैर/ पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि मैं खुश हूं कि देवेद्र फडणवीस एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिवसेना के खिलाफ भाजपा वालों ने कुछ नहीं बोला, लेकिन वे लगातार बयानबाजी करते रहे। रातों-रात गेम चेंज होने के सवाल पर कहा- ये राजनीति है, इसमें सब कुछ हो सकता है। सरकार को अब किसानों और अन्य समस्याओं को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।


पत्रकारों से चर्चा में महाजन ने कहा कि फडणवीस ने मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत अच्छा काम किया था। अब वे दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें भी विश्वास था कि वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। रातों-रात गेम चेंज होने के सवाल पर सुमित्रा महाजन बोलीं कि मुझे कुछ नहीं मालूम। मैं तो इंदौर में बैठी हूं।


ताई ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता चाहती थी कि शिवसेना और भाजपा मिलकर सरकार बनाए, इसलिए रिजल्ट ऐसे आए। उन्होंने कहा कि शिवसेना के लिए मेरा साॅफ्ट कार्नर है। शिवसेना के सांसद भी मेरे सम्पर्क में रहे हैं।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना