एक महीने से फरार कांग्रेस नेता पर 10 हजार का इनाम
एक महीने से फरार कांग्रेस नेता पर 10 हजार का इनामकांग्रेस नेत्री ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला भास्कर संवाददाता| दतिया कांग्रेस नेत्री के साथ दुष्कर्म
कांग्रेस नेत्री ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला
दतिया/ कांग्रेस नेत्री के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में नामजद व एक महीने से फरार चल रहे पूर्व शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा पर एसपी कार्यालय ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। इनाम शनिवार को घोषित किया गया। दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में नामजद कांग्रेस नेता पिछले एक महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस पार्टियों ने आरोपी के घर समेत सभी जगह तलाश की और जब कहीं नहीं मिले तो उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारी ने 19 अक्टूबर को दतिया अल्प प्रवास पर आए एडीजी डीपी गुप्ता को आवेदन देकर कांग्रेस नेता झा पर यौन शोषण करने, 17 लाख रुपए धोखे से हड़पने और जातिगत गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। एडीजी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और झा पर मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होते ही झा फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने उनके घर व आसपास सभी जगह संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।