ग्वालियर की 15, मालवा की 4, बुंदेलखंड, विंध्य और मध्य की 1-1 सीट पर उपचुनाव की अटकलें

भोपाल / मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 19 कांग्रेसी और 3 अन्य विधायकों के इस्तीफों से अब 22 सीटों पर उपचुनाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद यहां उपचुनाव होंगे। इसमें सबसे ज्यादा 15 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं।मालवा-निमाड़ की 4 सीटें और बुंदेलखंड व विंध्य की एक-एक सीट शामिल है। मध्य क्षेत्र की सांची सीट भी है। इसमें 3 सीटें ऐसी हैं, जो कांग्रेस ने 30 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती हैं। 6 सीटें ऐसी हैं, जिन पर 20 हजार से ज्यादा का मार्जिन रहा है। सात सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं। 16 सीटें ऐसी रही हैं, जिसमें कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती है। इनमें इमरती देवी ने सबसे ज्यादा 57446 वोटों से जीत दर्ज की थी। 


16 सीटें 10 हजार से अधिक के अंतर से जीती थी कांग्रेस






































































































































































बागी विधायकसीटकितनी बारवोटों से जीतेपराजित प्रतिद्वंदी
कमलेश जाटवअंबाहपहली बार7547नेहा किन्नर निर्दलीय
जजपाल सिंहजज्जी    अशोक नगर    पहली बार    9730    ड्‌डूराम कोरी
 
जसवंत जाटव    करेरा    पहली बार    14824    राजकुमार ओमप्रकाश खटीक
 
प्रघुम्न सिंह तोमर  ग्वालियर    दूसरी बार    21044    जयभान सिंह पवैया
 
मुन्नालाल गोयल  ग्वालियर पूर्व  पहली बार    17819    सतीश सिकरवार
 
रणवीर जाटव    गोहद    दूसरी बार   23989    लालसिंह आर्य
 
इमरती देवी    डबरा  तीसरी बार    57446    कप्तान सिंह सहसारी
गिर्राज दंडोतियादिमनीपहली बार    18477    शिवमंगल सिंह तोमर
सुरेश धाकड़    पोहरी    पहली बार    7918  कैलाश कुशवाहा बसपा
 
रक्षा सरौनिया    भांडेर    पहली बार    39896    रजनी प्रजापति
 
बृजेंद्र सिंह यादव  मुंगावली    दूसरी बार    2136    कृष्णपाल सिंह
 
रघुराज सिंह कंसाना  मुरैना    पहली बार    20849    रुस्तम सिंह 
 
ओपीएस भदौरिया    मेहगांव    पहली बार   25814    राकेश शुक्ला
 
डॉ. प्रभुराम चौधरी    सांची    तीसरी बार    10813    मुदीत शेजवार
गोविंदसिंह राजपूत    
 
सुरखी    तीसरी बार    21418    सुधीर यादव
 
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव     बदनावर तीसरी बार    41506 भंवर सिंह शेखावत
महेंद्र सिंह सिसोदिया  
 
बामोरी   दूसरी बार   27920  बृजमोहन सिंह
 
तुलसी सिलावट  सांवेर    चौथी बार   2945  डॉ. राजेश सोनकर
 
एंदल सिंह कंसाना  मुगावली    चौथी बार    13313  अजब सिंह कुशवाहा 
 
हरदीप सिंह डंग    सुवासरा    दूसरी बार   350   राधेयाम पाटीदार
 
बिसाहूलाल सिंह  अनूपपुर   पांचवीं बार    11561    रामलाल रौतेल
 
मनोज चौधरी    हाटपिपल्या  पहली बार    13519    दीपक जोशी

Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना