बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र की दुआ

भितरवार। होली के रंगों के साथ ही भाईदोज को बहन भाई का प्यार भी उमड़ता नजर आया। टीका कराने के लिए भाई अपनी बहनों के यहां टीका करवाने पहुंचते रहे। जहां उत्साह और उमंग के साथ बहनों ने भाई के यहां टीके किए और लंबी उम्र की कामना की। डबरा और भितरवार सहित अंचल में भाईदोज पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। जिन भाईयों की बहनें दूर थी वह उनके घर टीका कराने पहुंचे। शहर में बहनों ने घरों के द्वारों पर दोजी सजाई व उसकी पूजा अर्चना की गई। भितरवार में भाईदोज को कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा की गई। भाई दूज को लेकर बहनों ने भाई की कुशलता एवं लंबी उम्र की कामना के लिए घर में पूजन किए। भाईदोज को लेकर एक पौराणिक कथा भी है कि स्वयं यम की बहन यमुना ने अपने भाई से वर मांगा था कि जो भी भाई इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके अपनी बहन के यहां भोजन करें उसे मृत्यु का भय नहीं रहेगा। ऐसा भी कहा जाता है कि यही वह दिन है जब हमने अपनी बहन यमुना का सत्कार स्वीकार कर उसके घर भोजन किया था। बहनों ने सुबह अपने घर और भाई के घरों में जाकर उन्हें टीका लगाया। कई जगह विष्णु एवं भगवान गणेश की पूजा हुई गोवर के दूज बनाए और विधि विधान से पूजा की। कहीं-कहीं गोबर से शत्रु भी बनाया और मूसल से पीटा और रंग से नहलाया। दूज से भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई और शत्रु को पीटकर भाई के शत्रुओं का नाश होने की प्रार्थना की गई। इसी कड़ी में बुधवार को भितरवार पुलिस थाना परिसर मैं भी स्थानीय पुलिस प्रशासन ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया। नगर पर शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गए होली के त्यौहार पर कई जगह भव्य आयोजन भी आयोजित हुए जिनमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना