ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाईयों को रौंद एक की मौत दूसरा गंभीर

ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाईयों को रौंद एक की मौत दूसरा गंभीर




मथुरा / राया बल्देव रोड पर गांव हवेली के पास हुए सडक हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीररूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल मेें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। हादसा शनिवार की सुबह करीब ग्याहर बजे हुआ। जब तेज रफ्तार दौडती ट्रैक्टर ट्राली का ट्रैक्टर को ट्राली से जोडने वाला हब टूट गया। इससे ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को रौंद दिया। ट्रैक्टर बल्देव से राया की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार राया की तरफ से आ रहे थे। हादसे में महावन तहसील की ग्राम पंचायत पचावर के मजरा नगला लोका निवासी दो सगे भाई जितेन्द्र एवं अजय पुत्रगण राजवीर घायल हो गयै। जितेन्द्र की सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना राया पुलिस ने घायल युवक को एम्बूलेंस से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।