स्मार्ट सिटी कर रही है शहर के नागरिकों को जागरूक

स्मार्ट सिटी कर रही है शहर के नागरिकों को जागरूक


ग्वालियर l केंद्र सरकार द्वारा देशभर में रहने लायक शहरों (इज ऑफ लिविंग) के लिए कराए जा रहे सिटीजन पर्सेप्शन में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट सिटी की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। उनके द्वारा शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों को जागरूक करने के अलावा होर्डिंग, बैनर-पोस्टर लगवाए जा रहे हैं तथा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को इनके जरिए सर्वे के बारे में जानकारी दी जा रही है।

आम नागरिकों की सक्रिय भूमिका और भागीदारी के चलते 19 दिनों में देश भर में 39000 से अधिक फीडबैक के साथ 9 वें स्थान पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि सिटीजन फीडबैक का योगदान रैंकिंग प्रक्रिया में 30 प्रतिशत की वेटेज रखता है।

सीईओ स्मार्ट सिटी महीप तेजस्वी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरों में नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के आकलन व भविष्य के लिए कार्य योजना तैयार करने के उद्देश्य से केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभर में इज आफ लिविंग इंडेक्स सर्वे कराया जा रहा है। एक फरवरी से सर्वे प्रारंभ हो चुका है और 29 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए ग्वालियर स्मार्ट सिटी की टीम प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।

चैक-चैराहों, स्कूल कॉलेज परिसर, आवासीय परिसर, बसस्टैंड, उद्यान समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को सर्वे में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा आटो-टैक्सी तथा सोशल मीडिया के जरिए भी नागरिकों को फीडबैक देने के लिए अपील की जा रही है।

भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर शुरू हुए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य यह है कि जरूरत के अनुरूप सरकार शहरों में संस्थागत, आर्थिक और सामाजिक विकास की रूपरेखा तय कर सके। शहर के लोगों के फीडबैक के आधार पर उस शहर की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाये। जिन क्षेत्रों में बदलाव की ज्यादा जरूरत है, वहां फोकस किया जाये। सर्वे में दैनिक जीवन से जुड़े पहलुओं पर आधारित कुल 24 सवाल लोगों से पूछे जा रहे हैं।

सीईओ स्मार्ट सिटी महीप तेजस्वी नें जानकारी देते हुये बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से यह सर्वे कराया जा रहा है। शहरवासियों से अपील है कि वे बढ़चढ़ कर इस सर्वे में हिस्सा लें और अपनी राय दें। सरकार के पास जितना ज्यादा फीडबैक पहुंचेगा, उसी के आधार पर शहर की रैंकिंग भी तय होगी और भविष्य में उसी के आधार पर शहर के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।

श्री तेजस्वी नें बताया कि सर्वे में शहर का हर एक नागरिक भाग ले सकता है, सर्वे में शामिल होने के लिए https://www.eol2019.org/CitizenFeedback वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाकर लॉगिन करना होगा। लाँग इन करने के बाद अपना राज्य और अपने शहर का चयन कर सर्वे में हिस्सा ले सकते हैं।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना