सामाजिक समरसता के रूप में मनाई संत रविदास जयंती

सामाजिक समरसता के रूप में मनाई संत रविदास जयंती




मथुरा / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कृष्ण भाग द्वारा संत रविदास जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मनाकर यज्ञ हवन कार्यक्रम किया गया। गायत्री नगर, राधेश्याम कॉलोनी में आयोजित संत रविदास जयंती में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात समरसता महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित सभी नागरिकों ने देश के सुख शांति व समृद्धि एवं आपसी सदभाव हेतु हवन किया। हवन के पश्चात उपस्थित सभी बंधुओं को सेवा भारती के संगठन मंत्री श्री सुनील जी ने संत रविदास जी के जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास का जन्म आज के ही दिन माघ पूर्णिमा को हुआ था। संत रविदास छुआछूत प्रथा के घोर विरोधी थे व सामाजिक समरसता के घोर पक्षधर थे। मन चंगा तो कठौती में गंगा कहावत को उन्होंने चरितार्थ किया। संत रविदास ने सभी को प्रेम एवम् भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। संत रविदास महान कवि व साहित्यकार भी थे, सिखों के गुरु ग्रंथ साहिब में भी संत रविदास के दोहों का वर्णन है। मीरा बाई जैसी श्रेष्ठ कृष्ण उपासक भी उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनकी शिष्या बनी।
विभाग संगठन मंत्री श्री सुनील ने कहा कि समाज में विघटन कारी एवम् राष्ट्रद्रोही शक्तियों द्वारा समाज व देश को बांटने के को कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं उन्हें संत रविदास के बताए हुए सामाजिक सद्भाव एवम् सामाजिक समरसता के मार्ग पर चल कर ही विफल किया जा सकता है। इसके पश्चात राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेते हुए सभी नागरिकों ने महायज्ञ में पूर्ण आहुति दी तथा भारत माता की आरती की इस अवसर पर महानगर कार्यवाह शिवकुमार, विजय बंटा सर्राफ, सेवा प्रमुख जगदीश जी, सत्यनारायण, संजय शर्मा, राजीव पाठक, मनीष, अखिलेश, बृजेश, मदन, बृजमोहन, मेघश्याम सैनी, प्रचारक मयंक, अनुराग आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने किया जनजागरण
महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा ने अध्यक्ष पंडित उमेश शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में महान भारतीय संत रविदास की जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी ने संत रविदास आश्रम  में मनाई। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसान आदोलंन, जनजागरण अभियान के तहत गांव नरहौली, मोहनपुर, अडूकी, धनगांव, नगला मेवाती, तारसी, मुडैसी मे किसानो से संपर्क कर उनकी समस्याओं कि जानकारी कर उनकी समस्याओ के समाधान के लिए फार्म भरे गये एवं किसान जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर विनेश सनवाल वाल्मीकि, मलिक अरोड़ा पं कीरती कौशिक, शालू अग्रवाल, चैधरी मोहन सिंह, दीपक वर्मा, आशीष चतुर्वेदी, जितेंद्र मणि, विशभर कर्दम, सत्य नरायण पार्षद, विष्णु राजपूत विवेक अग्रवाल श्याम अग्रवाल, पं सत्यानंद शर्मा, महेश चतुर्वेदी, देवेंद्र भटनागर , पं प्रकाश शर्मा , चै महिपाल सिह, चै झान सिह,विपुल पाठक, कालू सिह, भीष्म सिंह आदि मौजूद रहे।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना