रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, पहले कहा- मैं नहीं जानती, फिर बोली- मत मारो मेरे प्रेमी को

रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, पहले कहा- मैं नहीं जानती, फिर बोली- मत मारो मेरे प्रेमी को


मेरठ। एक युवक ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक ने परिवार के खिलाफ जाकर जिस लड़की से कोर्ट मैरिज किया, उसी ने उसे धोखा दे दिया। बुधवार को वह किसी काम से बाहर गया था। लेकिन वह घर पर जल्दी आ गया। जैसे ही घर के अंदर घुसा तो उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।



 अगली स्लाइड में जानिए फिर क्या हुआ-ये है पूरा मामला


यह मामला मेरठ जनपद में सरधना थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। बुधवार को परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे इसी का फायदा उठाकर महिला ने अपने प्रेमी को बुला लिया। इस बीच उसका पति भी घर पर पहुंच गया। प्रेमी के साथ पत्नी को देखकर वह आग बबूला हो गया। उसने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान उसने पत्नी को भी पीटा। पकड़ा गया युवक इंचौली थाना क्षेत्र का रहना वाला है।
सरधना नगर निवासी एक युवक का इंचौली क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर युवती से निकाह कर लिया। जिसके बाद कुछ दिनों तक दोनों नगर से बाहर रहे, लेकिन अब वह कुछ समय से नगर में ही रह रहे हैं। 

युवक का कहना है कि अक्सर उसकी पत्नी के नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आती थी। लेकिन जब भी वह रिसीव करता था तो उधर से एक महिला जैसी अवाज बनाकर कोई युवक बोलता था। हालांकि पत्नी ने प्रेम प्रसंग होने से इनकार कर दिया। वहीं बुधवार को महिला का पति घर पर कहकर गया कि वह शाम को आएगा। परिजन भी किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान महिला ने खुद को घर पर अकेला समझ अपने प्रेमी को कॉल करके दोपहर के समय बुला लिया। इसी बीच महिला का पति भी किसी काम से घर पर आ पहुंचा और उसने पत्नी को एक अनजान युवक के साथ देखा तो वह चौंक गया। पहले तो महिला ने युवक को अनजान बताया लेकिन जब उसकी पिटाई शुरू की गई तो महिला उसके ऊपर लिपट गई और कहने लगी कि इसे मत मारो यह तो उसका प्रेमी है। इसके बाद युवक आग बबूला हो गया और उसने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। 

वहीं हंगामा बढ़ता देख लोगों की भीड़ गई। उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई। देर रात तक मामले में लिखा पढ़ी नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना