देश को अभी CAA की क्या जरूरत थी : CM कमलनाथ

देश को अभी CAA की क्या जरूरत थी : CM कमलनाथ





सागर / देश के मौजूदा हालातों को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को सागर में संत रविदास जयंती पर आयोजित जाग्रति सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। न्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘मोदीजी, देश मुंह चलाने से नहीं, काम करने से चलता है। किसानों और युवाओं की चिंता नहीं है। देश की जनता को गुमराह करने सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) जैसा कानून लागू कर दिया, देश में इस कानून की अभी क्या जरूरत थी।


पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री नाथ ने मंच पर साधु-संतों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने सागर जिले के तीन हजार करोड़ रुपए की लागत के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएए कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा देश में इस कानून को लागू करने की अभी क्या जरूरत थी, क्या देश में पाकिस्तान युद्ध करने वाला था या शरणार्थी आ रहे थे।


रात 12 बजे प्रधानमंत्री से संसद में यह कानून पारित कराया। मोदी बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए नित नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। मप्र के हालातों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल में भाजपा ने प्रदेश को क्या दिया।


भाजपा के नेता हमसे 15 माह का हिसाब मांगने लगे। हम पांच साल में विकास की क्रांति लाएंगे, विकास का नया इतिहास बनाएंगे। मुख्यमंत्री नाथ ने कहा, ‘मैं अपनी सरकार का हर साल रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करूंगा। उन्होंने कहा प्रदेश के किसानों की शत प्रतिशत कर्जमाफी होगी।


मप्र में औद्योगिक वातावरण निर्मित किया जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या चुनौती है, इसका सामना हमारी सरकार डटकर करेगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर, कुटीर उद्योग मंत्री हर्ष यादव, सामाजिक एवं न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजूपत सहित जिले के नेता व बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


सीएम के सभा स्थल से लौट रही बस ने दो को रौंदा, एक की मौत


मुख्यमंत्री कमलनाथ के सभा स्थल कृषि विज्ञान मेले से वापस जा रही निजी बस ने मकरोनिया चौराहे पर बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में भर्ती कराया गया है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। गंभीर घायल का नाम हरिसिंह ठाकुर बताया गया है।


पुलिस के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 15 एमएम 1610 से दो युवक मकरोनिया चौराहे से शहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सीएम के सभा स्थल से वापस लौट रही निजी बस ने बाइक को चपेट में लेते हुए दोनों को कुचल दिया। घटना में एक युवक का सिर कुचलने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।


वहीं दूसरे युवक के पैर पर बस का अगला पहिया चढ़ गया। इससे उसके बाएं पैर की जांघ कुचल गई। उसे गंभीर हालात में बीएमसी में भर्ती कराया गया है। युवक ने होश में आने पर अपना नाम हरिसिंह ठाकुर बताया है। घटना के तत्काल बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना