उप्र पुलिस की 'हमसफर' थ्री नॉट थ्री गणतंत्र दिवस पर होगी विदा

, अब चुनौतियों से निपटेगी इंसास रायफल



लखनऊ / 75 सालों से उत्तर प्रदेश पुलिस की 'हमसफर' व 'शान' रही .303 (थ्री नॉट थ्री) अब बीते जमाने की बात हो जाएगी। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को परेड के साथ इसे विदाई दी जाएगी। डीजीपी की तरफ से पुलिस कप्तानों को कहा गया है कि, वे थ्री नॉट थ्री के गौरवशाली इतिहास व इसकी खूबियों के बारें में विदाई परेड के दौरान बताएं। यूपी पुलिस के पास 58853 थ्री नॉट थ्री रायफल हैं। इसका प्रयोग 1945 से हो रहा था। लेकिन अब पुलिस वालों के हाथ में इंसास रायफल होगी। 


अब पुलिस के पास होंगे आधुनिक हथियार


पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि, गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मी .303 बोर रायफल का इस्तेमाल करेंगे। उसी दिन इस हथियार के प्रयोग बंद किए जाने की घोषणा होगी। उन्होंने बताया कि, साल 1995 में इस रायफल को पुलिस से वापस लेने का फैसला हुआ था। अधिकतर जिलों में इसकी जगह अन्य आधुनिक हथियार दिए गए थे। लेकिन अभी 14 जिलों के करीब 16 हजार 700 रायफलों का इस्तेमाल पुलिस कर रही थी। 
 
प्रथम विश्वयुद्ध में अंग्रेजों ने किया था प्रयोग


44.5 इंच लंबी थ्री नॉट थ्री राफयल के बैरल की लंबाई करीब 25 इंच है। दो किमी मारक क्षमता वाली इस रायफल का प्रयोग प्रथम विश्वयुद्ध में पहली बार अंग्रेजों ने किया था। इस राइफल की बुलेट नौ इंच मोटी लोहे की चादर को भेदने तक की क्षमता रखती है। इनकी जगह अब 63 हजार इंसास रायफल लेंगी। इंसास रायफल की लंबाई करीब 37.8 इंच और इसकी बैरल की लंबाई 18.3 इंच होती है। इसकी मारक क्षमता करीब 400 मीटर होती है। यूपी पुलिस के पास इंसास के अलावा 23 हजार एसएलआर रायफल भी हैं। पुलिस अब इंसास, एसएलआर व एके-47 जैसी अत्याधुनिक राइफल इस्तेमाल कर रही है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image