ट्रक और जीप की भिड़ंत में एक की मौत

, सात लोग गंभीर रूप से घायल



मदनगंज / जिले के रुपनगढ़ थाना क्षेत्र में किशनगढ़ रोड पर बुधवार सुबह सवारियों से भरी जीप को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक जने की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को राजकीय अस्पताल रुपनगढ़ और किशनगढ़ राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल भर्ती कराया गया। 


जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी जीप सुबह 9 बजे किशनगढ़ आ रही थी। किशनगढ़ रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। भीड़ ने घायलों को राजकीय अस्पताल रुपनगढ़ पहुंचाया। जहां से गंभीर घायल को किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल रेफर किया गया। 


सूचना पर रूपनगढ़ थाना प्रभारी सुनील सिंह बेड़ा ने पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जिसके बाद मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे के बाद मौके पर लगे जाम को भी पुलिस ने खुलवाया।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image