बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़खानी के दोषी विकास सचदेवा को 3 साल की सजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़खानी के दोषी विकास सचदेवा को 3 साल की सजा


मुंबई / बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़खानी करने वाले विकास सचदेवा (41) को मुंबई की डिंडोशी कोर्ट ने बुधवार को तीन साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने विकास को पॉस्को एक्ट की धारा 8 और 354 के तहत दोषी करार दिया। एक्ट्रेस ने 10 दिसंबर 2017 को विस्तारा एयरलाइंस के विमान से दिल्ली से मुंबई यात्रा की थी। इस दौरान विकास सचदेवा ने फ्लाइट में एक्ट्रेस से छेड़छाड़ की थी। 



एक्ट्रेस ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया था


छेड़खानी की घटना के वक्त एक्ट्रेस की उम्र 17 साल थी। एक्ट्रेस ने छेड़खानी का खुलासा ट्विटर पर वीडियो शेयर करके किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विकास सचदेवा को मुंबई से गिरफ्तार किया था। हालांकि, कुछ समय बाद विकास को जमानत मिल गई थी।


एक व्यक्ति ने मेरी यात्रा को नर्क बना दिया: एक्ट्रेस 


एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा था, ‘‘एक व्यक्ति ने मेरी ढाई घंटे की यात्रा को नर्क बना दिया। मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन कम रोशनी के कारण ऐसा नहीं कर पाई। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही। मैं समझ गई कि वह छेड़खानी कर रहा है। पीछे वाली सीट पर बैठा व्यक्ति अपने पैर को बार-बार ऊपर नीचे कर रहा था। कभी गर्दन पर तो कभी पीठ को छूने का प्रयास कर रहा था।’’


मेरे पति बेकसूर हैं: दोषी की पत्नी


इस मामले पर दोषी करार दिए गए विकास सचदेवा की पत्नी ने कहा था, ‘‘मेरे पति बेकसूर हैं। उनका छेड़खानी करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान व्यक्ति की मौत हुई थी, जहां वो (पति) गए थे। मेरे पति बीते 24 घंटों से सोए नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें, क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था।’’



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image