भोपाल में सुबह से कोहरा, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश

; यह फसलों के लिए फायदेमंद



भोपाल / राजधानी भोपाल समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में बुधवार से रुक-रुककर जारी बारिश से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। भोपाल और आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। राजगढ़, गुना, शिवपुरी और अन्य जिलों में बारिश अब भी हो रही है। इससे ठंड बढ़ गई है और सुबह से कोहरा छाया हुआ है। भोपाल में दोपहर 12 बजे तक तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। इससे ठंड भी बढ़ गई है। घना कोहरा होने की वजह से भोपाल में सुबह से उड़ान भरने और लैंड होने वाली फ्लाइट्स 4 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। 


उधर, ग्वालियर-चंबल अंचल में भी बुधवार से आज सुबह तक कई जगहों पर रुक-रुक बारिश हुई। सर्द हवाओं और कोहरे के बीच ठिठुरन तथा ठंड बढ़ गई है। हालांकि रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। स्थानीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल, इंदौर और महाकौशल अंचल में लोगों को ठंड से काफी राहत है। फिलहाल वहां के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। गुरुवार को सुबह विजिबिलिटी घटकर 100 मी. रह गई थी, हालांकि 10 बजे के बाद इसमें हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। 


इन जिलों में बारिश ने बढ़ाई ठंड 


शिवपुरी - यहां पर बुधवार से रुक-रुककर बारिश जारी है। इससे जहां ठंड में इजाफा हुआ, बारिश का पानी शहर की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। शहर सहित जिले में विभिन्न स्थानों पर भी बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। 
गुना - यहां पर रात से ही काफी तेज बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि 1984 के बाद जनवरी में इतनी बारिश हुई है। बीती रात तेज बारिश से सड़कों पर बहा पानी, तापमान में भी गिरावट आई है।
राजगढ़ - यहां पर बुधवार रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। इससे सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। हालांकि बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। 
अशोकनगर- यहां पर मावठे की तेज बारिश हुई है। इससे फसलों को फायदा होगा। इससे ठंड बढ़ी और दिन और रात के बारे में रहा 5 डिग्री का अंतर आया। 


भोपाल लैंड होने वाली फ्लाइट्स 4 घंटे से ज्यादा लेट 


दिल्ली-भोपाल एअर इंडिया की फ्लाइट सुबह 5.55 बजे दिल्ली से चलकर 10.17 बजे भोपाल लैंड होती है। वह 4 घंटे 34 मिनट लेट चल रही है।


एअर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट जो सुबह 8 बजे दिल्ली से चलकर दोपहर 12.10 बजे भोपाल लैंड होती है। वह भी 4 घंटे 30 मिनट लेट चल रही है।


मुंबई से सुबह 8.10 बजे चलकर भोपाल 12.26 बजे पहुंचती है। ये फ्लाइट भी 4 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है। 


भोपाल से जाने वाली फ्लाइट्स भी काफी लेट 


स्पाइस जेट की सुबह 6.55 बजे भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 10.58 बजे दिल्ली पहुंचती है। ये फ्लाइट 4 घंटे 18 मिनट की देरी से चल रही है।


एअर इंडिया की भोपाल से 8 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 12.30 बजे दिल्ली पहुंचती है। ये फ्लाइट भी 4 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है।


एअर इंडिया की भोपाल से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट सुबह 8.10 बजे चलकर दोपहर में 12.26 बजे पहुंचती है। ये फ्लाइट भी 4 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है।


बारिश फसलों के लिए लाभदायक 


कृषि वैज्ञानिक डॉ मुकेश भार्गव के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। इससे खेतों में लगी फसलों को पर्याप्त पानी एवं नमी मिलने से फसलें और अच्छी होने की संभावना है। चना, गेहूं, अलसी, मटर आदि फसलों के लिए यह वर्षा लाभदायक है। बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। 


यहां पर घना कोहरा 


मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के जिलों के साथ ही भोपाल, शाजापुर, राजगढ़, आगर, रीवा और सतना जिलों में गुरुवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है।


यहां पर सुबह से गरज-चमक 


ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के जिलों के साथ ही विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रीवा और सतना जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी सुबह से हो रही है। 


यहां पर रात से जारी है रुक-रुककर बारिश 


बुधवार की रात को नीमच, मंदसौर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रीवा और सतना जिलों के साथ ही ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। जिससे सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।



Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में ऑनलाइन बैठक तम्बाकू जानलेवा, मैं भी कर रहा हूँ इसकी आदत छोड़ने क़ी कोशिश - डॉ. हेमंत जैन तम्बाकू मुक्त समाज की पहल में सहभागी बनें : रामजी राय दतिया। असमय मानव जीवन के खत्म होने में बहुत बड़ा योगदान तम्बाकू से बने पदार्थों के सेवन से है चाहे वह चबाने वाला हो, सूंघने वाला हो अथवा धूम्रपान हो। इन सबके सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से सेवन करने वाला स्वयं और अपने इर्दगिर्द रहने वाले स्वजनों को धीमी जहर से होने वाली मौत की ओर अग्रसर करता है। इसमें युवा भी अत्यधिक ग्रसित होता चला जारहा है। अतः आवश्यक है सामुदायिक जागरूकता की। उक्त उद्गार वरिष्ठ समाजसेवी वीरेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किए। तम्बाकू जानलेवा, मैं भी कर रहा हूँ इसकी आदत छोड़ने क़ी कोशिश यह बात बैठक में स्रोत व्यक्ति के रूप में सम्मिलित मेडीकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमंत जैन ने कही। इस उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में स्वदेश ग्रामोत्थान समिति व मध्यप्रदेश वॉलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन वेविनार बैठक संस्था संचालक रामजीशरण राय के नेतृत्व में आयोजित की गई। उन्होंने तम्बाकू मुक्त समाज की पहल में सहभागी बनने की अपील की। साथ ही श्री राय ने तम्बाकू उत्पादों के सेवन करने वाले व उससे होने वाली मौतों के आंकड़े प्रस्तुत किए। कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा प्रदत्त एडवाइजरी के परिपालन में सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु आयोजित ऑनलाइन जागरूकता बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी सरदारसिंह गुर्जर, डॉ. बबीता विजपुरिया, दया मोर, अशोककुमार शाक्य, राजपालसिंह परमार, पीयूष राय, रुचि सोलंकी, बलवीर पाँचाल, दीक्षा लिटौरिया, श्वेता शर्मा, जितेंद्र सविता, प्राप्ति पाठक, अखिलेश गुप्ता, देवेंद्र बौद्ध, पिस्ता राय, अभय दाँगी, शिवम बघेल, भैरव दाँगी, प्रज्ञा राय, शैलेंद्र सविता, सुवेश भार्गव आदि ने सहभागिता करते हुए समुदाय को तम्बाकू मुक्त बनाने हेतु सतत जागरूकता के प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने की सहमति जताई। हम विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ लेते हैं कि प्रत्येक मानव जीवन को सुरक्षितऔर संरक्षित रखने हेतु स्वयं तम्बाकू से बने पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे साथ ही समुदाय को तम्बाकू से बने पदार्थों के सेवन न करने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही शपथ लेते हैं कि हम अपने अपने स्तर पर जिले सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त करने की पहल में शासन प्रशासन का आवश्यक सहयोग करते हुए कोटपा अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जागरूकता करेंगे। उक्त जानकारी बलवीर पाँचाल ने देते हुए सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त करने की अपील की। अंत में बैठक सहभागी सभी का आभार सरदार सिंह गुर्जर ने किया।
Image
प्रशासन ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोला बाजार, व्यापारी नहीं चाहते खोलना
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन