सीएए पर भाजपा बोली- जो महात्मा गांधी और नेहरू ने कहा था

, उसे मोदी सरकार ने पूरा किया





एक रैली में भाजपा के समर्थन में पोस्टर दिखाते लोग। 





30 दिसंबर को ट्विटर पर पूरे भाजपाई एकसाथ पीएम मोदी व गृहमंत्री शाह को देंगे बधाई 


14 जनवरी तक गोष्ठियां व पदयात्राएं निकाली जाएंगी


 

भोपाल / विपक्ष के धरना-प्रदर्शन और रैलियों के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष में भाजपा सड़कों पर उतरने जा रही है। पूरे प्रदेश में एक साथ गोष्ठियां होंगी और 14 जनवरी से पहले बड़ी रैली की जाएगी। इसके साथ ही 30 दिसंबर को ट्विटर पर पूरे भाजपाई एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देंगे।


यह भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी ने तय किया है। गुरुवार को इसी संबंध में सांसदों, विधायकों, महापौर और प्रमुख लोगों की पार्टी दफ्तर में बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी भी तरह से भारत में रहने वाले मुसलमानों के विरुद्ध नहीं है।


कांग्रेस भ्रम फैला रही है, जबकि महात्मा गांधी ने विभाजन के समय और बाद में जवाहरलाल नेहरू, पट्टाभि सीतारमैया से लेकर कई नेता कहते रहे कि जो हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक पाकिस्तान में रह गए हैं, वे यदि भारत आना चाहें, तो आ सकते हैं। उनके जीवनयापन व सुरक्षा का दायित्व भारत सरकार का होगा, लेकिन कांग्रेस सरकार में इस पर अमल नहीं हुआ। मोदी सरकार ने एक्ट बनाया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यही बात अब जनता को बताई जाएगी। 



बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गनसिंह कुलस्ते, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहे। संचालन रामेश्वर शर्मा ने किया। बाद में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे। 
 


किसने-क्या कहा- सीएए के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है कांग्रेस


डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे -1967 तक कांग्रेस को 32% वोट मिलते थे, जबकि संयुक्त विपक्ष को 25% वोट मिलते थे। जो 7% वोट कांग्रेस को अधिक मिलते थे, वे उन अल्पसंख्यकों के थे, जिनमें भय पैदा करके कांग्रेस वोटों की राजनीति करती रही है। इसी के चलते कांग्रेस ने असम में घुसपैठ कराई और यही वजह रही कि बंगाल में ममता बनर्जी घुसपैठियों का समर्थन कर रही हैं। 


शिवराज सिंह चौहान- आजादी के समय पाकिस्तान में जो हिंदू, सिख अल्पसंख्यक 22% थे, अब घटकर 2% से भी कम रह गए हैं। कहां गए बाकी लोग? इनमें से लाखों लोगों का डरा-धमकाकर धर्मांतरण करा दिया गया, लाखों लोगों को मार डाला और कुछ भारत आ गए। उनके लिए भारत ही इकलौता सहारा था। इन्हीं शरणार्थियों को मोदी सरकार हक दे रही है। 


नरेंद्र सिंह तोमर - सीएए के बारे में कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। इस दुष्प्रचार से जनता को बचाना है। यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि राज्य में यह कानून लागू नहीं होगा, जबकि इस कानून को लोकसभा और राज्यसभा ने पास किया है और यह संविधान में एक संशोधन है, इसलिए कोई भी राज्य इसे लागू करने से इंकार नहीं कर सकता।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन