मनाली के नेहरूकुंड के पास पर्यटन वाहन दुर्घटनाग्रस्त; एक लापता

, चार घायल





मनाली के नेहरूकुंड में गिरी कार। एक लापता चार घायल





लुधियाना से घूमने आए हुए थे पांच दोस्त


 

कुल्लू /  पर्यटन नगरी मनाली के नेहरूकुंड के समीप एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पर्यटक लापता है और चार पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। पर्यटक लुधियाणा से मनाली घूमने आए थे।


पांचों जब मनाली के नेहरूकुंड की तरफ निकले तो उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा पहुंचा। इस हादसे में एक पर्यटक लापता बताया जा रहा है, जबकि चार पर्यटक घायल हैं, जिनका मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है।


हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और लापता पर्यटक की तलाश भी जारी कर दी है। पुलिस के अनुसार घायलों में मनदीप सिंह, अंकुश, सुखमीत व मंजीत शामिल है जबकि तेजेंद्र नाम का पर्यटक लापता है जिसकी तलाश जारी है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन