सांसद प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचा केमिकल से भरा लिफाफा

, लेटर में धमकी भरे उर्दू के शब्द भी लिखे



भोपाल / सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर धमकी भरा पत्र पहुंचने से सनसनी फैल गई है। अक्टूबर माह में भेजे गए इस पत्र को सोमवार रात को खोला गया तो इसमें सिल्वर कलर के पावडर का पैकेट और उर्दू में लिखा हुआ एक कागज मिला। प्रज्ञा की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 326 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। सांसद प्रज्ञा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लिफाफे में हानिकारक केमिकल होने से उन्हें स्किन इंफेक्शन हो गया है।


एडिशनल एसपी अखिल पटेल के मुताबिक, सांसद ने जानकारी दी है कि पत्र अक्टूबर में आया था। उनके कर्मचारी ने सोमवार को रात 9:30 बजे इसे खोला। लिफाफे में सिल्वर कलर का करीब 20 ग्राम पावडर मिला है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह पावडर क्या है। लिफाफे में मिले कागज में उर्दू भाषा में धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सांसद की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। फिलहाल सांसद को एक-चार की गार्ड मिली हुई है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन