20 राष्ट्रीय समेत 150 से ज्यादा पुरस्कार मिले अब 22 को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा बाल शक्ति पुरस्कार



भोपाल / ये है नेहरू नगर की रिया जैन। कक्षा 11वीं में पढ़ती हैं...अभी उम्र 16 की है...और उपलब्धि की फेहरिस्त में 8 अंतरराष्ट्रीय, 20 राष्ट्रीय, 72 जिला और राज्य स्तरीय पुरस्कार इनके नाम हैं। खास बात यह है कि ये सभी पुरस्कार रिया को कला और संस्कृति के क्षेत्र में मिले हैं। हालांकि इनकी प्रतिभा यहीं खत्म नहीं होती। फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित के साथ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई करने वाली इस छात्रा ने अभी तक लेखन, कराते, विज्ञान मॉडल और स्केटिंग जैसी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भी 50 पुरस्कार जीते हैं।


अब रिया के पुरस्कारों की फेहरिस्त में जल्द ही भारत सरकार का बाल शक्ति पुरस्कार 2020 भी जुड़ने वाला है। यह पुरस्कार उन्हें कला एवं संस्कृति की श्रेणी में दिया जा रहा है। यह पुरस्कार 22 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों रिया को प्रदान किया जाएगा। वहीं रिया 26 जनवरी को अायोजित परेड में शामिल होने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकेंगी। रिया इसका श्रेय पिता श्रेयांश जैन, मां रजनी और शिक्षकों को देती हैं।


रिया कहती हैं कि पेंटिंग्स बनाते समय वे वर्तमान में घट रही घटनाओं को ध्यान में रखती हैं। इन पेंटिग्स को बनाने का मकसद सिर्फ पुरस्कार जीतना नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करना भी है।


ऐसी पेंटिंग बनाकर देती हैं संदेश
बचपन में बच्चों को कई तरह की बेड़ियों में बांध दिया जाता है। उनके बाल अधिकार संरक्षित नहीं रह पाते। कभी बाल विवाह की बेड़ी तो कभी शारीरिक हिंसा इसी में बचपन गुजर जाता है। मजबूरी में बच्चे डस्टबिन से खाना उठाकर खाते हैं। बाल मजदूरी करनी पड़ती है। इनके डेवलपमेंट के लिए जरूरी है कि इन्हें इन सभी बेड़ियों से मुक्त किया जाए। बच्चों को टीकाकरण का अधिकार, उसे पोषण, खेलने और शिक्षा का अधिकार मिले। 


अलग-अलग वर्ग में मिलता है यह पुरस्कार...
महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले बाल शक्ति पुरस्कार के विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये, 10,000 के पुस्तक वाउचर, एक प्रमाणपत्र तथा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार नवोन्मेष, शिक्षा, खेल, कला व संस्कृति, सामाजिक सेवा तथा वीरता के लिए दिया जाता है।


इन उपलब्धियों ने राह की आसान
इंटरनेशनल स्टूडेंट आर्ट कॉम्पिटिशन में भी रिया लगातार दो वर्षांे से विजेता रही हैं। जुलाई 2019 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इंटरनेशनल पिकासो आर्ट कॉन्टेस्ट में 3 वर्ष से विजेता रही हंै।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन