टिप्पर चालक को आई झपकी तो गहरी धुंध में कैंटर से हुई टक्कर

, चार लोगों की मौत








 

कैंटर के कैबिन में बुरी तरह फंसी हुई थी लाशें।





 







होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर गांव ढक्कोवाल के पास शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ हादसा


मृतकाें एक व्‍यक्ति लुधियाना तो एक हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा, पहचान के प्रयास जारी


 

होशियारपुर /  होशियारपुर में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन एक व्‍यक्ति लुधियाना व एक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई व वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एक तरफ इलाके में गहरी धुंध इस हादसे का कारण हो सकती है, वहीं लोगों का कहना है कि टिप्पर के चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते यह घटना घटी। पुलिस का कहना है कि कारण की जांच की जा रही है, वहीं मृतकाें की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


हादसा होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर ढक्कोवाल के पास शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार एक कैंटर (टाटा-407) और टिप्‍पर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दोनों वाहनों में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शव वाहनों में बुरी तरह फंस गए थे और उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी शव होशियारपुर के सिविल अस्पताल में रखवाए गए हैं। सिविल अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा।


बताया जा रहा है कि हादसा टिप्पर चालक को नींद आने के कारण हुआ है। झपकी लगने के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के बाद टिप्पर टाटा 407 से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई व वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस वजह से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। मृतकाें की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक एक व्‍यक्ति लुधियाना व एक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन