सीएए और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस का फ्लैग मार्च

, खड़गे बोले- भाजपा ने संविधान को नष्ट करने का काम किया







अगस्त क्रांति मैदान में जाने से पहले कांग्रेस ने निकाला फ्लैग मार्च।







 







फ्लैग मार्च में पृथ्वीराज चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे समेत कांग्रेस नेता शामिल हुए


मुंबई में मार्च को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे


 

मुंबई / कांग्रेस ने आज (28 दिसंबर) पार्टी के 135वां स्थापना दिवस पर मुंबई में सीएए और एनआरसी के खिलाफ मार्च निकाला। यहां प्रसिद्ध अगस्त क्रांति मैदान में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, मंत्री बालासाहब थोराट भी शामिल हुए।  


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। खड़गे कहा कि भाजपा ने संविधान को नष्ट करने और देश को धर्म के आधार पर बांटने की साजिश की है। उन्होंने कहा कि मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है। मोदी प्रधानमंत्री और शाह गृह मंत्री इसलिए हैं, क्योंकि हमने संविधान बनाया है।


काम कांग्रेस ने किए, श्रेय मोदी ले रहे हैं


खड़गे ने कहा कि हमने आपको शिक्षा, अंतरिक्ष परियोजनाएं और मंगलयान से लेकर चंद्रयान तक सब कुछ दिया है। यह सब कांग्रेस ने किया है और मोदी ने सभी का श्रेय लिया है। उन्होंने कहा कि आज सीएए के साथ वह देश के लोगों को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को विभाजित कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि हमने संविधान बनाया है, बलिदान दिया है। वे सब झूठे हैं।


संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई


मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ता 'संविधान बचाओ' के नारे के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी गई। इस मार्च को देखते हुए मुंबई पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम किया थे। 



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन