
, 13 करोड़ 15 लाख का चढ़ावा आया
साईं बाबा मंदिर के प्रसादालय में हर दिन करीब 40 हजार से ज्यादा लोग खाना खाते हैं
वीआईपी और आम भक्तों के लिए व्यवस्था अलग-अलग है, भोजन करने वालों की सटीक गणना के लिए टोकन दिए जाते हैं
शिर्डी / शिर्डी के साईं बाबा मंदिर के प्रसादालय में इस साल 1.63 करोड़ लोगों ने भोजन ग्रहण किया। यह संख्या पिछले साल से 10 लाख ज्यादा है। वहीं, श्रद्धालुओं ने अपनी स्वेच्छा से 13 करोड़ 15 लाख 29 हजार रुपए दान दिया। प्रसादालय को मिला यह दान 2018 के मुकाबले 1.62 करोड़ रुपए ज्यादा है। शिर्डी के प्रसादालय को आईएसओ रैंकिंग मिली हुई है। साथ ही यहां खाना बनाने के लिए पूरी तरह से सिर्फ सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है। अत्याधुनिक और भव्य प्रसादालय में हर दिन करीब 40 हजार से ज्यादा लोग खाना खाते हैं।
इसके अलावा परिसर में रहने वाले दिव्यांग, विद्यार्थी, शिर्डी साईं बाबा संस्थान के कर्मचारी मुफ्त भोजन लाभ लेते हैं। यहां 5,000 भक्त और 1,500 वीआईपी एक साथ भोजन कर सकते हैं। गुरुपूर्णिमा के दिन 88 हजार भक्तों ने प्रसाद भोजन किया था। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। प्रसादालय पूरे एशिया महाद्वीप में 1 नंबर पर है।
प्रति महीने आने वाले भक्त
जनवरी | 15,62,166 |
फरवरी | 10,87,236 |
मार्च | 12,13,500 |
अप्रैल | 12,03,001 |
मई | 13,84,204 |
जून | 14,78,328 |
जुलाई | 15,23,063 |
अगस्त | 13,61,068 |
सितंबर | 12,18,365 |
अक्टूबर | 12,85,151 |
नवंबर | 13,88,112 |
दिसंबर | 15,96,370 |
भक्तों की बढ़ती संख्या
2017 | 1,48,44,000 |
2018 | 1,60,46,000 |
2019 | 1,63,00,564 |
साईंबाबा ने जो काम अपने हाथ से शुरू किया था, उसी अन्नदान की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। साईंबाबा की सीख का पालन किया जाता है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए ही साईं प्रसादालय को भव्य स्वरूप दिया गया है। आधुनिकीकरण भी किया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा भक्त प्रसाद का लाभ ले पा रहे हैं।दीपक मुगलीकर, सीईओ, साईबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिर्डी
हर साल मंदिर को मिलने वाले दान से 33-35 करोड़ रुपए खर्च कर भक्तों को प्रसाद भोजन कराया जा रहा है। औसतन रोज ही 50 हजार के करीब भक्त आकर भोजन लाभ करते हैं। इसके अलावा प्रसादालय में 1,100 कर्मचारी सेवारत हैं। गुरुपूर्णिमा अवसर पर एक दिन में 88 हजार भक्तों ने प्रसाद भोजन किया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।विष्णु थोरात, प्रभारी अधीक्षक, साईबाबा प्रसादालय ,शिर्डी