उन्होंने कहा कि नागरिकता बिल को लेकर जारी भ्रम को साफ़ करने का काम कार्यकर्ताओं को करना चाहिए
पुणे / किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया है।
भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि ठाकरे ने पूर्ण कर्ज माफी का वादा किया था। पाटिल ने कहा, "उन्होंने केवल 2 लाख रुपये तक की ऋण माफी की घोषणा की। हम जानते हैं कि कुछ सीमाएं हैं। लेकिन अब उन्हें घोषणा और कार्यान्वयन के बीच का अंतर समझ में आ गया होगा," पाटिल ने चुटकी लेते हुए कहा, "यू-टर्न को अब उद्धव-जी ठाकरे के रूप में जाना जाएगा।"
चंद्रकांत पाटिल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकता बिल को लेकर जारी भ्रम को साफ़ करने का काम कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। वे लोगों के बीच जाएं और उन्हें इसके बार में जागरूक करें।